बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही लोगों पर पड़ रही भारी

रोशन अवस्थी@देवभोग। इन दिनों छोटी छोटी फाल्ट पर भी घंटो बिजली गुल होती जिसकी बहाली ना स्थानीय अधिकारी कर्मचारी द्वारा किया जाता है । और ना उच्च अधिकारियों को सूचना देते हैं यहीं वजह है कि बिजली समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता। बीते शुक्रवार को भी ऐसी स्थिती देखने को मिला तोरेंगा और मेचका लाइन की तार मे फाल्ट होने के चलते 1 बजकर 5 मिनट तक बिजली गुल रही जिसे ना देवभोग के बिजली दस्ता द्वारा सुधार किया और ना उच्च अधिकारियों को अवगत कराया इस संबध में जब जिला विद्युत मुख्य कार्यपालन अभियंता ने चर्चा किया गया तो उनके द्वारा साफ साफ कहा गया की बिजली फाल्ट की जानकारी नही हुईं और अगर सूचना मिलती तो अम्लीपदर या मैनपुर की बिजली दस्ता को भिजवा कर बिजली बहाली किया जाता इससे यह तो स्पस्ट होता है को बिजली विभाग की उदासीन रवैया से आम जनता को घंटो घंटो बिजली से वंचित होते हैं मतलब गर्मी के दिनों लोगो पंखा कूलर के नीचे आराम करना तो दूर मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाते और स्तिथि से जिला के विभागीय प्रमुख भी बेखबर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *