उतई ।जिला स्तरीय कबड्डी के लिए चयन स्पर्धा का आयोजन दुर्ग ग्रामीण कबड्डी संघ द्वारा उतई नगर के मवेशी बाजार में स्थित मैदान में रखा गया था।इस आयोजन के मुख्य अतिथि नगर के संवाददाता रोशन सिंह बंभोले थे।अध्यक्षता ग्रामीण संघ सचिव पीलू पारकर ने किया।विशेष अतिथि पार्षद प्रहलाद वर्मा सतीश चंद्राकर,समाजसेवी बेनी राम साहू थे।कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग बली की पूजा अर्चना से हुई। आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बंभोले ने कहा की खेल को खेल भावना से ही खेलनी चाहिए जिससे आपसी संबध हमेशा के लिए बना रहता है।खेल में हार जीत तो लगा रहता है मगर जितने वालो को अति उत्साह नही चाहिए और हारने वालों को मायूस नही होनी चाहिए बल्कि आने वाले समय के लिए और प्रयास करनी चाहिए ताकि जो कमी थी उसे पूरा किया जा सके। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। उसके बाद दुर्ग,धमधा,पाटन से आए खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस दौरान सोनू राजपूत नवीन देशमुख भरत लाल यादव मोहित साहू दिग्विजय वर्मा मोरजध्व देशमुख सुरेंद्र निर्मलकर दीपक विश्वकर्मा नेमन दिल्लीवार हितेश वर्मा सहित महिला,पुरुष खिलाड़ी मौजूद थे।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जो जांजगीर चांपा (सक्ति) में होना है उनके लिए इनका हुआ चयन
पुरुष वर्ग में तरुण कुमार उतई,सोमेंद्र भरदा,प्रकाश यादव उतई,गोविंद कुमार आलबरस,चंद्रकांत साहू उतई, चम्मन लाल झाड़मोखली,प्रवीण कुमार आलबरस,भूषण निषाद अमलेश्वर,भूषण निर्मलकर कोकड़ी,नंदकिशोर डूमरडीह,खिलेश्वर आलबरस,रूपेंद्र भरदा,राकेश उतई,मोनेश भानपुरी इसी प्रकार महिला वर्ग में सरस्वती ठाकुर उतई,मोनिका साहू उतई,संगीता उतई,प्रेरणा डुमरडीह, दिव्या कोसरे डूमरडीह,नीलम यादव डूमरडीह, पायल डूमरडीह, नूरी डूमरडीह,नेहा महिलांगे डूमरडीह,चुनेश्वरी देशमुख कुथरेल,आदिति देशलहरे डूमरडीह,लाकेश्वरी जांगड़े डूमरडीह,दिव्या अछोटी इन सभी खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय कबड्डी खेल के लिए हुआ है।
