NSUI ने तपती धूप को देखते हुए महाविद्यालय परिषद में ऑनलाइन परीक्षा दे रहे छात्रों को बाटा छाछ

रोशन सिंह @उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष एन एस यू आई सुरेंद्र बाघमारे व उनकी टीम ने महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय से मुलाकात कर महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो से अवगत हुए व प्राचार्य द्वारा आने वाले माह में नैक की टीम आने की जानकारी दी गयी। उतई महाविद्यालय के निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य छात्र छात्राओं के लिए महाविद्यालय द्वारा जिम कक्ष की शुरुआत की गई ,डिजिटल कक्ष का अवलोकन किया व अन्य गतिविधियों को जाकर अवगत हुए। प्रदेश महासचिव आकाश कन्नौजिया की उपस्थिति में तपती धूप को देखते हुए शासकीय तुलाराम दानवीर कॉलेज उतई ,व कल्याण कॉलेज भिलाई ,महिला कॉलेज भिलाई में गर्मी को ध्यान में रखते हुए आये हुए सैकड़ो परीक्षार्थियों को महाविद्यालय परिसर में कक्ष में जाकर छाछ वितरण किया गया। वितरण करने वालो में उमरपपोटी सरपंच टिकेंद्र ठाकुर ,सूरज बंधे,आयुष झा,नवीन वर्मा ,आयुष पटेल,अमित, पुष्पराज कली ,मनीष साहू ,निशा देशलहरे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *