- पद्मश्री डा. आर. एस. बारले तथा 45 सदस्यी पंथी नृत्य दल भी थे शामिल
छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम दर्शन करने प्रदेश प्रगतिशीलत सतनामी समाज के संरक्षक व दुर्ग जिला भाजपा कार्य कारिणी सदस्य के. के. खेरवार तथा बी. एल. कुर्रे सेवानिवृत्त अति. पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे। पद्मश्री डा. आर. एल. बारले व पंथी नर्तक दल के सदस्य भी शामिल थे।इस दौरान श्री खेलवार ने बाबा घासीदास जी की जन्मस्थली,चरणपादुका ,छाता पहाड़, मुख्य मंदिर, मँडवा व धर्मशाला दर्शन किये। श्री खेलवार ने बाबा जी से आशीर्वाद मांगा तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना किये।खरोरा स्थिति सतनाम भवन में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ श्री खेलवार सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए।