सुरेगांव में हुआ गौठान का लोकार्पण


देवरीबंगला / गोधन न्याय योजना के तहत सुरेगाव मे बने गौठान का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गोधन न्याय योजना प्रारंभ की है। इससे प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा ग्राम समृद्ध होंगे। इस अवसर पर ग्राम पटेल राजीव देशमुख, नोडल अधिकारी सोनवानी जी, निशाद सर, देशमुख एवं ग्राम गौठान समिति के नियुक्त पदाधिकारी, अध्यक्ष किशोर देवांगन, सरपंच विष्णु राम नेताम, योगेश कुमार साहू, सरिता महाराज, कमलेश वर्मा, इंद्रानी देशमुख, अवधराम देशमुख, सौरभ देशमुख, अरुण देशमुख, गोपी यादव, चूरेंद्र देशमुख, टोकेश्वरी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गोपालक, पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *