वैष्णो देवी मंदिर भठेली भखारा देवी मंदिर में 251 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित


भखारा। अंचल के गांवों में शक्ति आराधना का पर्व पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित एवं जंवारा स्थापना किया गया गया।क्षेत्र के प्रसिद्ध मां वैष्णो देवी मंदिर ग्राम भठेली भखारा में इस वर्ष 251 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित की गई है।
मंदिर के पुजारी गोपाल दास वैष्णव ने बतलाया कि यहां पर प्रति वर्ष चैत एवं शारदीय नवरात्रि में श्रद्धालुगण मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करते है।
शक्ति मे भक्ति और आस्था का पर्व नवरात्र में वैष्णव देवी मंदिर में दर्शन करने आस पास के गांवों के साथ ही रायपुर, दुर्ग,पाटन, अभनपुर, कुरूद,धमतरी सहित अन्य जगह के भक्तगण आते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *