सहेली स्वसहायता समूह की महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर..महिलाएं घर से बाहर निकलकर स्वावलंबी बने यही सरकार की मंशा-योगिता

उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)दुर्ग ग्रामीण के घासीदास नगर घुघसीडीह में सहेली स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित,10 स्टार ,होम फ्रेश फ्लोर एंड टॉयलेट क्लीनर उत्पाद का शुभारंभ गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगिता चंद्राकर जी सभापति कृषि समिति जिला पंचायत दुर्ग , विशिष्ट अतिथि झमित गायकवाड़ जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, विशेष अतिथि राकेश हिरवानी जी कृषि सभापति जेएनपीडी पंचायत दुर्ग एवम् अध्यक्षता सरपंच गोवर्धन बारले द्वारा किया गया। अतिथियों के द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात महिलाओ द्वारा बनाए गए उत्पाद का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि योगिता चंद्राकर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवम् स्वावलंबी बनने के लिए घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर अपनी काबिलियत अपना एक अलग पहचान बनानी होगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि झामित गायकवाड़ ने समूह द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रशंसा करते हुए समूह को आगे बढ़ाने हेतु हरसंभव मदद एवम छत्तीगढ़ मार्ट के द्वारा उत्पाद बेचने की बात कहते हुए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जनपद पंचायत दुर्ग के कृषि सभापति राकेश हिरवानी एवम् सरपंच गोवर्धन बारले ने भी संबोधित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर समूह की महिलाओ की नन्ही नन्ही बालिकाओं ने अतिथियों के सम्मान में पंथी एवम् कर्मा नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष भगवती जोशी,योगेश्वरी आडिल,सुशीला बंजारे, निर्मला मारकंडे, कामनी कुर्रे,गीता भारती,ममता चंद्राकर,सुनीता सपहा,उपसरपंच रेखलाल टंडन, पंच संजय बांधे नन्हू महिपाल,नीलम मारकंडे, सुखचंद आदिल एवम् आसपास के गांव की महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रेखराम कोठारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *