अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया

पाटन। ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किये जाने से अमलेश्वर के ग्रामीणों में खुशी का लहर है। नगर पंचायत के दर्जा मिलते ही ग्रामीनो ने गांव में फटाके फोड़कर एवं मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

नगर पंचायत के दर्जा प्रदान किये जाने के बाद आज अमलेश्वर के ग्रामीण मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल,ओएसडी आशीष वर्मा एवं मनीष बंछोर से सौजन्य मुलाकात किया।

मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच नंदनी पठारी, धर्मेंद साहू. महेन्द्र साहू. घनश्याम साहू. नोहर साहू .गायत्री साहू. टिकेश्वरी साहू .ललिता साहू .पुष्पा साहू .पार्वती साहू .कुलेशवरी निषाद .सुनीता साहू .आकश .झलका साहू . रवि साहू . शुभम साहू . सागर रॉय .डोमेन साहू .यादेश . विकास . बीरेन्द्र साहू. मिथलेश साहू .घनु साहू. केवर ठाकूर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *