शासकीय प्राथमिक शाला सरकड़ा में अंगना मा शिक्षा के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

परमेश्वर कुमार साहू@गरियाबंद,शासकीय प्राथमिक शाला सरकड़ा में आज अंगना मा शिक्षा 2.0 के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति जनपद पंचायत छुरा से बूंदा साहू ,अध्यक्षता तारणी शर्मा शासकीय प्राथमिक शाला नावाडीह पांडुका एवं कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष माधाराम निषाद की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें कार्यक्रम के स्मार्ट माता के रूप में श्रीमती जानकी साहू का चयन किया गया साथ ही साथ पांच उत्कृष्ट माताओं का भी चयन किया गया ।जिनके नाम क्रमश भूतेश्वरी कंवर , हेमलता निषाद सुनीता कंवर भारती साहू और उत्तर कंवर सह एक उत्कृष्ट छात्र का भी चयन किया गया जिसमें उत्कृष्ट छात्र के रूप में कुमारी संध्या साहू का नाम प्रस्तावित हुआ इस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर से उमेश्वरी साहू बीआरसी तथा संकुल स्तर पर सोनल पारदी कार्यक्रम के संचालन में विशेष रूप से अपना योगदान प्रदान किए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला स्तर पर संस्था के प्रधान पाठक के बी पाल ,सीमा घेवरिया ,पार्वती साहू ,नीता यादव प्रेम मार्कंडेय ,उदय बांधकर महेश कुमार सिन्हा ,दुर्गा साहू तथा पूर्व माध्यमिक शाला से हेमलता निर्मलकर ,मनोज साहू एवं परी कॉलोनी से सावित्री मारकंडे ,निर्मला शर्मा आदि शिक्षकों के साथ ग्राम के माताएं बहने अधिक मात्रा में उपस्थित रहे और कार्य और कार्यक्रम को रोचक ढंग से संपन्न कराने में सभी का सहयोग रहा ।कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान के निर्देशानुसार प्रेम मारकंडे द्वारा किया गया।
