करेला में भव्य कर्मा जयंती समारोह मनाया गया, डॉ यशवंत साव का किया गया सम्मान

पाटन। जामगांव आर परिषेत्रीय साहू समाज के स्थानीय साहू समाज करेला में भव्य माता कर्मा जयंती महोत्सव 7अप्रैल गुरुवार को मनाया गया सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई फिर माता कर्मा जी की पूजा अर्चना आरती कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद शाम 4 बजे अतिथियों का आगमन ,सम्मान उद्बोधन हुआ ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक साहू जिला पंचायत दुर्ग ,अध्यक्षता यशवंत साव प्राध्यापक अरमरीकला शासकीय महाविद्यालय , विशेष अतिथि डा गुलाब साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू समाज पाटन,श्रीमती सरिता साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,धनराज साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पाटन , रूपचंद साहू जनपद प्रदेश युवा साहू संघ महामंत्री ,रविशंकर साहू अध्यक्ष परिषेत्रिय साहू समाज जामगांव आर ,रोहित साहू अध्यक्ष गौठान समिति , कामता साहू परिक्षेत्र संरक्षक , मनीष साहू उपाध्यक्ष परिक्षेत्र , लोकेश साहू सचिव , श्रीमती करुणा साहू ,पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष फकीर वर्मा , भेदप्रकाश वर्मा, नेतराम साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
गांव के बेटा महाविद्यालय अरमरीकला प्राध्यापक यशवंत साव जी का सम्मान अतिथियों व स्थानीय स्वजनों ग्रामीणों ने तहसील साहू समाज में तहसील सह सचिव मनोनित होने पर सम्मान किया गया ।

मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कर्मा जयंती महोत्सव की बधाई देते हुए सामाजिक समरसता को बनाए रखे का आह्वान किया स्थानीय साहू समाज की मांग पर साहू समाज भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान किए ।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए यशवंत साहू प्रोफेसर महाविद्यालय ने कहा की समाज में सभी की सहयोग समाज को सही दिशा देने , सामाजिक संगठन बनाए रखने में होना चाहिए , समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाना होगा और समाज की पुरानी संस्कृति व धरोहर को बनाए रखना है जिसके लिए तहसील साहू समाज भवन पाटन में तेली समाज की पहचान तेलघानी बनाकर रखने की बात कही ।
धनराज साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज पाटन ने कहा की समाज में समरसता बना रहना चाहिए ,समाज के सभी गतिविधियों में सभी की सहभागिता हो , परिवार में एकता हो ,वैवाहिक जीवन सफल हो , तलाक की स्थिति न हो ,वही 16 व 17 अप्रैल को तहसील साहू समाज पाटन के भव्य कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किए ।
परिक्षेत्र अध्यक्ष रवि शंकर साहू ने 14 अप्रैल को पौहा में आयोजित परिक्षेत्र साहू समाज कर्मा जयंती समारोह में उपस्थित होने की बात करते हुए सभी स्थानीय साहू समाज में कर्मा जयंती मानने का अपील किए ।
श्रीमती करुणा साहू ने भक्त माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला ।
तहसील साहू समाज उपाध्यक्ष डा गुलाब साहू ने तहसील साहू समाज के आदर्श विवाह व महिला सम्मेलन को सफल बनाने , आदर्श विवाह में शादी जोड़ा भेजने की बात कही ।
मनीष साहू उपाध्यक्ष ने कहा की हमे सामाजिक कार्यों में सहभागिता बनना चाहिए युवाओं माताओं को बड़ चढ़ का सामाजिक कार्यों में भाग लेना चाहिए , हमारी धर्म संस्कृति को बनाए रखना है ।
कार्यक्रम में स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष दिलीप साहू ,पूर्व अध्यक्ष खुमान साहू ,बसंत साहू ,झम्मन साहू ,लोकेश साहू तोरण साहू , छबि साहू ,हीरा राम साहू ,ठाकुर राम साहू मोरध्वज साहू नरोत्तम साहू ,सुरेंद्र साहू ,महेत्तर साहू , टेमन साहू ,देवेंद्र साहू ,उपस्थित । रात्रि में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम फुलवारी दावना हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *