किसानो के खिलाफ पटेल के बयान से नाराज कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

रोशन अवस्थी@देवभोग। खैरागढ़ उप चुनाव के दौरान राज्य केंद्री मंत्री प्रलाहद पटेल द्वारा दिए बयान से नाराज कांग्रेसियों ने पुलिस को चकमा देकर देर शाम मुख्य गांधी चौक पर पटेल का पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी किया । पहले तो पहला पुतला को किसी तरह पुलिस से छीन लिया लेकिन अलग से छुपाए दूसरा पुतला का दहन करने में कांग्रेसी कामयाब रहे। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र माझी युवा कांग्रेस अध्यक्ष भविष्य प्रधान, जिला उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, दुर्गा चरण अवस्थी, शहर अध्यक्ष राजेश तिवारी,जिला महामंत्री राजकुमार प्रधान , अरुण सोनवानी ,उमेश डोंगरे, नवीन सेन ,परमेश्वर धुर्वा,सहित अन्य उपस्थित रहे इस बीच बॉल्क अध्यक्ष भूपेंद्र माझी ने कहा की देश में पहला राज्य है जहां की कांग्रेस सरकार 2500 रुपए क्विंटल मे धान खरीद रही इसके अलावा राजीव गांधी न्याय योजना के जरिए प्रोत्साहन राशि देकर किसानों की आर्थिक स्थिति को आसमान की बुलंदी तक पहुंचा रही तो वही जमनी हकीकत से दूर केंद्रीय मंत्री प्रलाहद पटेल द्वारा किसानों की लाभ को राज्य की दिवालिया करने का बयान देना सरकार के साथ साथ किसानों का भी अपमान हैं। जिसे किसी भी हाल मे बर्दास्त नही किया जाएगा। आगे माझी ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार अपने करीबी दोस्तों का कर्ज़ माफ कर सकती है । तो भूपेश सरकार किसानों का बोझ कम कियो नही कर सकती। लेकिन चुनाव जीतने के लिए बीजेपी और उनके मंत्री किसानों के विरुद्ध करने तक उतर जाते हैं। यहीं वजह है कि छतीसगढ में बीजेपी को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। और अपनी खोई जमिन तलाशने के लिए भाजपा धुर्वीकरण से लेकर कई तरह रास्ता अख्तियार कर रही है। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी भी भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस बार तो बीजेपी के शीर्ष नेताओं को जनता खैरागढ़ में घुसने नही दे रही है। लेकिन आने वाले 2023 में पुरे प्रदेश पर ऐसा हाल होगा कियोकी कथनी और करनी की सरकार से प्रदेश की ढाई करोड़ जनता भलि भांति अवगत हो चुकी हैं। तभी पेरासूट नेताओं को छत्तीसगढ़ की धरती मे बुलाना पड़ रहा है। मगर भूपेश बघेल सरकार की विकास के सामने वह नेता चित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *