उतई( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख)…चैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबे नगर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रोजाना जोत जवारा के दर्शन हेतु पहुंच रही है।रात्रि में माता की सेवा भक्ति गीतों के माध्यम से मंदिर समिति व सेवा से जुड़े भक्त कर रहे हैं
इसी कड़ी में 06 अप्रैल को संध्या 06 बजे शीतला मंदिर से भक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ जो नगर के शनि मंदिर हनुमान मंदिर बूढ़ा देव मंदिर गायत्री मंदिर बंजारी माता मंदिर सहित नगर सभी श्रद्धा अवतार देव स्थलों पर जाकर दीप प्रज्वलित कर श्रीफल अर्पित कर नगर की सुख समृद्धि व नगर वासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की गई ।गांधी चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से बंजारी पारा स्थित मां बंजारी मंदिर भ्रमण करते हुवे सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर पहुंच कर महाआरती हुई जिसमे हजारों की संख्या में भक्तों व मातृ शक्तियों ने भाग लेकर मां अम्बे की आरती की ।मंदिर समिति की अपील पर नगर वासियों व भक्तों से बहुतायत संख्या में महाआरती में सम्मिलित होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया ।रात्रि में नगर के इंदिरा नगर की मातृ शक्तियों द्वारा माता सेवा की प्रस्तुति की गई।मंदिर समिति के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर में महाआरती संपन्न…हजारों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण में सम्मिलित होकर महाआरती में भागीदारी दी
