देवरीबंगला / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर खैरागढ़ उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी 25 सौ देने के गलत बयान देने के विरोध में पुतला दहभन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी द्वारा सुरेगांव के बस स्टैंड में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी की सरकार के मंत्री छत्तीसगढ़ आते हैं और छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान करते हैं। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जनपद पंचायत के अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगी हुई है। दूसरी ओर भाजपा के मंत्री किसानों को मिलने वाली आर्थिक मदद को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पटेल के बयान की निंदा की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं जिसे भाजपा के लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इस अवसर पर केजूराम सोनबोईर, भूपेश नायक, इंदरमन देशमुख, जनपद सदस्य टेमन देशमुख, एनकुमार साहू छगन साहू, सियाराम गंधर्व, गौतम साहू, अंशु साहू, जीवन कश्यप, संजीव चौधरी, आनंद निषाद, कमल नरेश, डॉ जे एन सारवा, खूबलाल देशमुख, शिवकुमार देशमुख, खोमलाल देशमुख, गोकुल देशमुख, सालिक श्रीवास, टीकम सिंह, उदाराम सिन्हा सहित किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।
ब्लॉक कांग्रेस ने सुरेगाव मे किया केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन
