लोकेश्वर सिन्हा@गरियाबंद। आईएसबीएम विश्वविद्यालय द्वारा आईएसबीएम प्रीमियर लीग 2022 का आयोजन विश्वविद्यालय खेल परिसर में 5 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है। इस लीग के लिए सभी क्रिकेट खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी को सादर आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद महलवार, विशेष अतिथि कुलसचिव डॉ बी पी भोल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ भूपेंद्र कुमार साहू, अकादमी अधिष्ठाता डॉ.एन.कुमार स्वामी एवं विश्वविद्यालय के मार्केटिंग डायरेक्टर शाबीर कुरैशी जी तथा अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता विगत तीन वर्षों से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का उदघाटन मैच रॉयल इलेवन छुरा बनाम जामली क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। मैच प्रारम्भ से पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी खेल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में विजयी होने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सभी अतिथियों ने रिबन काटकर एवं विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा बल्लेबाजी और मार्केटिंग डायरेक्टर द्वारा गेंदबाजी से किया गया।अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के विभिन्न क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया है। पहले मैच में रॉयल इलेवन छुरा को टॉस हारकर बल्लेबाजी करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 101 रन का विशाल लक्ष्य विरोधी टीम को दिया जिसे टीम बनाने में असमर्थ रही और 78 रनों पर आल आउट हो गयी। इस मैच में उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए रॉयल टीम छुरा के बल्लेबाज डोमेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे लीग मैच में जन्नत इलेवन छुरा का मुकाबला टोनही डबरी के बीच हुआ जिसे जन्नत इलेवन छुरा ने 23 रनों से जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच कामेश यादव को दिया गया। तीसरे मैच में विजयी टीम जन्नत इलेवन और रॉयल इलेवन के बीच मुकाबला हुआ जिसे आसानी से जन्नत इलेवन टीम ने जीत लिया। इस मैच में जन्नत इलेवन टीम के जसवंत ने टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक लगाया। इस मैच में कामेश यादव ने हैट्रिक छक्का लगाया। ज्ञात हो कि इस इस प्रतियोगिता के सभी मैच में आकर्षक पुरस्कार रखें गए हैं। प्रतियोगिता के सफल संयोजन एवं आयोजन मे यूनिवर्सिटी के मार्केटिंग डायरेक्टर मो. शाबीर कुरैशी, खेमराज चंद्राकर सहायक प्राध्यापक, मार्केटिंग मैनेजर वरुण साहू एंव संदीप सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज के खेल में खेमराज चंद्राकर, कामेश यादव एवं डॉ गिरधारी लोधी ने शानदार अम्पायरिंग की। क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी साहू ने स्कोरर और प्रो. डायमंड साहू ने कॉमेंट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी तथा बडी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
आईएसबीएम विश्वविद्यालय में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
