रोशन सिंह@ उतई। नगर के 1 से लेकर 15 वार्डो में 6 अप्रैल बुधवार से सुबह 7 से 8 बजे तक बिलजी बंद रहेगी।नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी ने बताया की नगर में पेयजल संकट से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है। नल चालू होते ही कुछ लोग ज्यादा पानी लेने के लिए पाईप लाइन में टुल्लू पंप के माध्यम से पानी खीच लेते है जिसके कारण अंतिम छोर तक पर्याप्त रूप से लोगो को नल के माध्यम से पानी नही मिल पाता और नगर पंचायत में नगर के विभिन्न वार्डो से पानी की समस्या की शिकायत आने लगती है जिसको ध्यान में रखते हुए प्रति दिन सुबह 7 से 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।जो मानसून की शुरुआत जून माह तक लागू रहेगा।
उतई नगर में 6 अप्रेल को सुबह 7 बजे से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
