आईपीएल का धमाल, बुकी हो रहे मालामाल, पुलिस बेहाल, महादेव का तांडव जारी

कुछ दिन पूर्व ही न्यूज 24 कैरेट ने एक समाचार प्रकाशित कर पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था

दुर्ग(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)आईपीएल क्रिकेट शुरू होते ही महादेव का तांडव भिलाई-दुर्ग एवं राज्य की राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश व देश में देखने को मिल रहा है। महादेव की आईडी लेकर युवा बुकी दुबई और विशाखापट्टनम से इसका संचालन कर रहे हैं। आईपीएल के प्रथम मैच में ही महादेव समूह ने 10 हजार करोड़ रूपये का कारोबार कर अवैध कारोबार के क्षेत्र में तहलका मचा दिया है। ऑनलाईन सट्टे के इस खेल में पुलिस विभाग के चंद लोग निजी स्वार्थ में ब्राण्ड एम्बेसेडर की भूमिका निभा रहे हैं। शहर के सटोरियों के बीच इन ब्राण्ड एम्बेसेडरों के नामों की चर्चा जोरो पर है। इतना ही नहीं पुलिस महकमें में भी दबी जुबान से कानाफुसी शुरू हो चुकी है। डिजीटल फॉर्मेट के इस काले कारोबार में पकड़े जाने का कम रिस्क है और पैसे की ज्यादा आवक ने वसूलीबाजों को खाईवाल बना दिया है।

महादेव ग्रुप का तांडव

बताया जाता है कि, देश में इस समय 100 से अधिक ऑनलाईन सट्टा खिलाने के केंद्र संचालित हैं किन्तु इन सबके बीच महादेव समूह का आगाज होना इन सबको भारी पड़ रहा है तेजी से लोग महादेव समूह से जुड़ते जा रहे हैं। अन्य समूह की अपेक्षा महादेव समूह में कमीशन ज्यादा मिलने की वजह से भी तथा हाई प्रोफाईल तरीके से कारोबार के संचालन की वजह युवाओं को इस धंधे की ओर आकर्षित कर रहा है। बताया जाता है कि, अनेक युवा आईपीएल के प्रथम दिन से ही भूमिगत हो गए है एवं दूसरे शहर से इस गोरखधंधे का संचालन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 500 से अधिक युवकों को इस कारोबार में झोंक दिया गया है। बताया जाता है कि, भिलाई दुर्ग के बैंकों के चालू खातों में लाखों का वारा न्यारा हो रहा है।
बैंक के अधिकारी इससे बखूबी से पूरी तरह वाकिफ हैं। बताया जाता है कि, एक मोटी रकम भी इन्हें मुँह बंद रखने के एवज में दी जाती है। आकाश गंगा में पानठेले का संचालक ने आकाशगंगा के अनेक मोबाईल दुकानों के युवकों को इस धंधे में झोंक दिया है?इतना ही नहीं वैशालीनगर में इस कारोबार में एक जूस संचालक की भूमिका उफान पर है?

अचानक बैंकों में चालू खातों की बाढ़ आई

महादेव समूह के कारोबार में कूद पड़े युवकों के फर्जी नामों से चालू खाते सर्वाधिक खाते प्राइवेट बैंक में चल रहा है। बताया जाता है कि,बैंकों में अचानक चालू खातों की बाढ़ सी आ गई। बैंक के इन करेन्ट खातों में प्रतिदिन लाखों रूपये का वारा न्यारा हो रहा है। बताया जाता है कि, पिछले एक हफ्ते में महादेव समूह के 187 आईडी बेचा गया है जिस पर शहर के युवा आईपीएल में हार-जीत का दाव लगायेंगे। बताया जाता है कि, महादेव की आईडी पर टेलीग्राम के माध्यम से लोग जुड़ते हैं जिस गेम में दाव लगाना है उसे पसंद करते हैं उसके बाद बुकी राशि जमा करने के लिए उन्हें डिटेल फॉर्मेट भेजते हैं, व्हाट्सअप के माध्यम से युपीआई से पेमेन्ट भेज दी जाती है।

दुबई में आईपीएल के सट्टे के कारोबार में कोई प्रतिबन्ध नही इसका फायदा उठा रहे बुकी

बताया जाता है कि, दुबई में आईपीएल के सट्टे के कारोबार पर कोई प्रतिबंध न होने की वजह से इसका बखूबी संचालन किया जा रहा है। जानकार बताते हैं कि, काले धंधे में रकम लगाकर शहर के युवक तबाह हो रहे हैं, इस कारोबार में भिलाई दुर्ग और राजधानी रायपुर ही नहीं संस्कारधानी राजनांदगाँव एवं न्यायधानी बिलासपुर के भी युवा वर्ग इस गोरखधंधे मेेें कूद पड़ा है। आईपीएल के दौरान इस महादेव आईडी की प्रलय का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, सट्टों के जानकारों के अनुसार आईपीएल के पहले मैच में ही 10 हजार करोड़ का मुनाफा महादेव समूह को हुआ है। ये पूरा गोरखधंधा इतना हाईटेक है कि, तमाम कोशिशों के बावजूद भिलाई दुर्ग ही नहीं राजधानी की तेज तर्रार पुलिस के हाथ भी इनके गिरेबान तक नहीं पहुँच पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार लेटेस्ट महादेव बुक आईडी में देशभर के 35 लाख से ज्यादा यूजर्स, भिलाई के 3 युवक 5 राज्यों में सट्टा किंग बन गए है।

मोहननगर थाना ने किया ऑन लाइन सट्टा का भंडाफोड़

मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़ होने के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हो रहे खुलासे में पता है कि महादेव बुक आईडी में भिलाई के ऑनलाइन सट्टा किंग 2 युवक के पाकिस्तानी कनेक्शन भी खुलकर सामने आ रहा है। इसमें आकाशगंगा सुपेला के एक सर्राफा कारोबारी का भी नाम सामने आ रहा है कारोबारी द्वारा सट्टे के पैसे को हवाला के जरिए हेर फ़ेर किया जा रहा है। बताया जा रहा है की पाकिस्तानियों के जरिए तीनो सट्टा किंग सौरभ, राज और रोहित ने विदेश मे अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। और दुबई से ही अपना पुरा नेटवर्क संचालित कर रहे है। इनका मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु जैसे राज्यों मे इनका नेटवर्क बहूत तेज़ी से फ़ैल रहा है।

उद्योगपति हवाले के जरिये कर रहे राशि का हेर फेर

पुलिस के मुताबिक पैसा गोल्ड मे तब्दील होकर कोलकाता के रास्ते भारत तक पहुंचाया जा रहा है। नेटवर्क का पूरा पैसा कमीशन पर उद्योगपतियों के खाते में जमा किया जाता है इसके लिए उद्योगपतियों को 10 से प्रतिशत तक का कमीशन भी मिलता है। इसका खुलासा उज्जैन मे दर्ज मामले की जांच के बाद सामने आया है कारोबार का पैसा इंदौर के दो बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था पुलिस के जांच में जितने भी बैंक अकाउंट नंबर सामने आए उनके सभी खाता मालिकों को नोटिस जारी किया है। भिलाई में सौरव, राज और रोहित तिर्की से जुड़े कुछ लोग सट्टे के पैसे से जगदलपुर और यूपी में जमीन खरीदने और पेट्रोल पंप खोलने में निवेश कर रहे हैं।इधर पूरे मामले दुर्ग पुलिस भी पैनी नजर बनाये हुए है और मौका मिलते कार्रवाई भी कर रही है।

भिलाई के सैकड़ो युवकों का नाम आया सामने

पुलिस के मुताबिक वैशाली नगर निवासी विशाल, हर्षित स्मृति नगर निवासी अभिषेक, दुर्ग मे बच्चा के नाम से मशहूर युवक, मनोज उर्फ मलिक अजय, राजा, गोपाल, राहुल और धर्मेंद्र उर्फ गोरे कैलाश नगर का सुनील शामिल है जिसमे हाउसिंग बोर्ड और घासीदास नगर के भी कुछ युवकों के नाम सामने आए है पुलिस इनलोगो की जांच कर रही है। जल्द ही इनके भी नाम का खुलासा कर दिया जायेगा।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 350 युवक जुनवानी, कैप और जामुल के क्षेत्र के हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा इनपर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।जल्द ही मामले मे कुछ बड़े खुलासे होंगे।

महादेव बुक क्रिकेट बैट 9 आईडी से सट्टे का कारोबार कर रहे 8 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग पुलिस की ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार तीसरी बडी कार्यवाही की गई है। महादेव बुक के क्रिकेट बैट 9 के नाम से चला रहे ऑनलाइन सट्टा बाजी के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लगातार तीसरे ब्रांच का भंडाफोड़ दुर्ग पुलिस के द्वारा किया गया। अर्न्तराज्ययी व अर्न्तराष्ट्रीय कनेक्शनो की जांच जारी है । आरोपियों से नगदी रकम 54,730 रूपये 8 नग मोबाइल फोन कीमती 1,70,700 रूपये , एक एटीएम कार्ड , 05 नग सट्टा पट्टी एवं 01 नीली स्याही वाला डाटपेन जुमला रकम 2,25,430 रू विभिन्न बैंक खातो की जानकारी लेकर की जा रही है।

इस अवैध कारोबार में अंकुश लगाने के लिये पुलिस लगातार चला रही अभियान

पुलिस अधीक्षक बी एन मीणा ने बताया कि जिले में जुआ सट्टा ऑनलाइन आई पी एल क्रिकेट मैचो में सट्टे के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना प्रभारी छावनी विशाल सोन के नेतृत्व में आई . पी एल टुर्नामेंट शुरू होने के बाद से सट्टे बाजो पर धर पकड़ की कार्यवाही हेतु 3 अप्रैल को थाना से टीम बनाकर प्राप्त की मुखबिर की सूचना घटना स्थल युग निर्माण के पास सतनाम भवन में रेड कार्यवाही किया गया , जहां आरोपी राहुल मुडगरे उर्फ अमन , जयशंकर प्रसाद , सागर सिंह , विकास सिंह उर्फ बाबू , सन्नी चौधरी , एन सुनील , सौरभ शुक्ला एवं अनिल सिंह उर्फ झुमरू द्वारा अपने इंस्टाग्राम , व्हाटस एप्प एवं टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे बाजी का कारोबार चला रहे थे । जिसमें उनके द्वारा आई डी पासवर्ड प्रदाय कर ऑनलाईन पेमेंट का अदान प्रदान कर सट्टा खिलवाना पाया गया । आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 54,730 रूपये 8 नग • मोबाइल फोन कीमती 1,70,700 रूपये , एक एटीएम कार्ड 05 नग सट्टा पट्टी एवं 01 नीली स्याही वाला डाटपेन जुमला रकम 2.25,430 रू प्राप्त हुआ जिस पर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 4 ( क ) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी , निरीक्षक विशाल सोन , उनि नरेश सार्वा , प्रआर जसपाल सिंह , आरक्षक जीत नारायण यादव , अमित सिंह , त्रिलोक भाटी , धर्मेन्द्र सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. राहुल मुडगरे उर्फ अमन खान पिता वाहद खान , उम्र 26 वर्ष , साकिन शारदा पारा मुरकट्टा स्कुल के पास , भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग
  2. जयशंकर प्रसाद पिता कांता प्रसाद , उम्र 42 वर्ष , साकिन संतोषी पारा मिलन चौक केम्प 2 , भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग ,
  3. सागर सिंह पिता सर्वजीत सिंह उम्र 27 वर्ष , साकिन ई डब्लू एस 671 थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग
  4. विकास सिंह उर्फ बाबू पिता सजावल सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन घासीदास नगर , थाना जामुल हनुमान मंदिर के पास , जिला दुर्ग
  5. सन्नी चौधरी पिता रमेश चौधरी , उम्र 26 वर्ष साकिन एसीसी चौक सिम्पलेक्स उघोग के सामने राजीव नगर थाना जामुल , जिला दुर्ग
  6. एन सुनील पिता एन श्रीनिवास राव , उम्र 32 वर्ष साकिन कैलाश नगर लोहिया रोड महावीर रोड मार्ग मकान नं 18 थाना जामुल जिला दुर्ग
  7. सौरभ शुक्ला पिता ओमप्रकाश शुक्ला उम्र 27 वर्ष साकिन बाबादीप नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग
  8. अनिल सिंह उर्फ झुमरू पिता स्व हरजीत सिंह उम्र 29 वर्ष साकिन रूआबांधा भिलाई थाना भिलाई नगर , जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *