उतई( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख)…चैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबे नगर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रोजाना जोत जवारा के दर्शन हेतु पहुंच रही है।रात्रि में माता की सेवा भक्ति गीतों के माध्यम से मंदिर समिति व सेवा से जुड़े भक्त कर रहे हैं
इसी कड़ी में आज *06अप्रैल को संध्या 06 बजे गांधी चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से बंजारी पारा स्थित मां बंजारी मंदिर भ्रमण करते हुवे सिद्धेश्वरी दुर्गा शीतला मंदिर पहुंच कर महाआरती होगी।मंदिर समिति ने नगर वासियों व भक्तों से अधिकाधिक संख्या में महाआरती में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

