डॉ सुभाष मिश्रा का जिले में दौरा, एएनसी जांच व देखभाल सुधारने के निर्देश

  • सीएमएचओ डॉ सुजॉय मुखर्जी ने हाट बाजार व स्वास्थ्य केंद्रों का करवाया विजिट।

भुवन पटेल@कवर्धा। महामारी नियंत्रण कार्यक्रम के संचालक एवं कबीरधाम जिला नोडल अधिकारी डॉ सुभाष मिश्रा के द्वारा गत 1 अप्रेल को जिले का दौरा कर कार्यों का जायजा लिया गया। डॉ मिश्रा द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया एवं भर्ती मरीजों से चर्चा कर प्राप्त सेवाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा प्रसूताओं से बातचीत की व एसएनसीयू में भर्ती नवजातों का वजन आदि की जानकारी ली गई। उन्होंने एक ही दिन में कम वजन के 5 नवजातों को देखकर जिले में एएनसी केयर पंजीयन को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी में बच्चों की भर्ती करके कुपोषण मुक्त ज़िला बनाने का सलाह दिया। जिला चिकित्सालय के पश्चात कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभा कक्ष में समस्त बीएमओ एवं नेत्र सहायक अधिकारियों की बैठक रखी गयी, जिसमे जिले को मोतियाबिंद दृष्टिहीन मुक्त जिला बनाने की कार्य योजना की समीक्षा एवं मार्गदर्शन डॉ मिश्रा द्वारा दिया गया।
इसके अलावा हाट बाज़ार, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया नियंत्रण तथा अन्य कार्यक्रमों के बेहतर संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन भी उनके द्वारा दिया गया।

वृक्षारोपण कर अप्रेल फूल नही अप्रेल कूल बनाने का दिया संदेश

सीएमएचओ डॉ सुजॉय मुखर्जी की मंशा अनुसार अप्रेल फूल नही अप्रैल कूल बनाने के उद्देश्य से स्वाथ्य विभाग के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षों को गर्मी व जानवरों से बचाने के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था करते हुए वृक्षारोपण सुनिश्चित किया गया।
यहां उल्लेखनीय है कि बैठक के पश्चात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में संचालक श्री मिश्रा, सीएमएचओ डॉ सुजॉय मुखर्जी एवं कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला एवं पोंड़ी ग्राम के हाट बाजार का निरीक्षण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *