रोशन सिंह@उतई।तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के तत्वाधान में मनोनीत नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार 5 अगस्त को सुबह 10 बजे से साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में रखा गया है।
इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि
गृह, जेल एवं लोकनिर्माण विभाग छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू होंगे।
अध्यक्षता अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग राजेश साहू।
विशिष्ट अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री, महिला एवं बालविकास समाज कल्याण विभाग रमशीला साह,पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक गुंडरदेही डॉ दयाराम साहू,पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड छ. ग.शासन दीपकतारा चंद साहू,अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग अश्वनी साहू,कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ रमेश साहू,पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग खिलावन साहू,उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग नंदलाल साहू,वरिष्ठ समाज सेवी दुर्ग राजेन्द्र साहू उपस्थित रहेंगे।
