पाटन–तहसील मुख्यालय के अंतिम छोर व खारून नदी के किनारे बसे पुरातन गांव तरीघाट मे हिन्दू नववर्ष बड़े धूमधाम से मनाया गया, सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वावधान में बच्चों ने गांव में प्रभातफेरी निकाल कर भ्रमण किया ततपश्चात छत्तीसगढ़ महतारी चौक पर पूजा अर्चना करते हुए जयघोष किया गया,इस अवसर पर युवा सरपंच अशोक साहू, यशवंत साहू, पंच जयराम सिन्हा,गंगा राम साहू,मुकेश सेन, आचार्य देवनारायण साहू, माया साहू, नारायणी निषाद रेखा साहू सहित स्कुली बच्चे उपस्थित रहे
सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल कर विक्रम संवत, हिन्दू नववर्ष पर्व धूमधाम से मनाया
