भुवन पटेल@कवर्धा। डीएवी धरमपुरा में वैदिक रीति के अनुसार नए सत्र का प्रारंभ किया गया उक्त अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं स्टाफ एवं प्राचार्य महोदय उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं वैदिक रीति के अनुसार हवन का कार्यक्रम संपन्न किया गया I इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परीक्षा पर चर्चा 2022 कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के 85 छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन हिस्सा लिया l जिसमें प्रधानमंत्री महोदय ने छात्र-छात्राओं ,अभिभावकों एवं शिक्षकों की परीक्षा से संबंधित जिज्ञासाओं एवं उनके प्रश्नों का बड़े ही संजीदगी एवं सहजता से उत्तर दिए एवं शिक्षकों को छात्रों को प्रेरित करने हेतु उत्साहित किए ,व उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रेरित किए एवं बेटियों की उपलब्धियों को हमारे देश के लिए गौरव का विषय बताए व समाज में बेटियों के बढ़ती हुई भूमिका को रेखांकित किए, अंत में प्रधानमंत्री ने सभी छात्र छात्राओं से पूछा कि क्या आपका वैक्सीनेशन हुआ है जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने हाथ उठाकर के मौन स्वीकृति प्रदान किए जिस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भी हमारे छात्र छात्राओं की बहुत बड़ी कोरोना से जंग में उपलब्धि है l

