अंगना मा शिक्षा 2.0 प्राथमिक शाला सारा गांव में आयोजन…..

छुरा……प्राथमिक शाला सारागांव संकुल केंद्र दुल्ला में संकुल स्तरीय सरल प्रशिक्षण सह अंगना मा शिक्षा 2.0 का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के एल मतावले प्राचार्य पीएल घृतलहरे पूर्व संकुल प्रभारी ए के दास सरपंच गोकुल ध्रुव जनपद सदस्य दीपक चंद्राकर संकुल समन्वयक हेमलाल ध्रुव सुनील राजपूत ,पूनम चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा की छाया चित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया साथ ही ग्राम के जय मां चितावर मानस परिवार सारा गांव की मंगलमय प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ आज हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि माता ही बच्चे का प्रथम गुरु है शिक्षा के उत्थान में उनका बड़ा योगदान होता है प्राचार्य घृतलहरे सर ने भी शिक्षा पर जोर देते हुए समता व सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी समान हैं एक दूसरे के प्रति समान भावना रखना चाहिए और शिक्षा को शेरनी का दूध बताते हुए कहा कि जो पिएगा वह दहाड़ेगा।
अंगना मा शिक्षा 2.0 की शुरुआत करते हुए विकासखंड कि प्रशिक्षित श्रीमती मोहनी गोस्वामी, श्रीमती मीना यादव, सुश्री ओम प्रभा साहू श्रीमती बसंती साहू ,श्रीमती भुनेश्वरी पटेल ने 5 वर्ष से 8 वर्ष के बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी व जरूरी है इसके लिए प्रशिक्षकों ने बच्चों के लिए 9 काउंटर बनाए हर काउंटर में बच्चों की दक्षता जांच के लिए अलग-अलग मापदंड थे इसके तहत बच्चों के हिंदी गणित की कौशलों का विकास करने का सस्ता व सरल माध्यम है अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत बच्चों की माताओं में श्रीमती उत्तरा ध्रुव को स्मार्ट माता के रूप में चयन किया गया जिसे हमारे विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने ताज पहनाकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में संकुल दुल्ला कोसमी नवापारा संकुल के शिक्षक शिक्षिकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्व सहायता समूह व महिला मंडल समिति की महिलाएं पंचायत प्रतिनिधि एसएमसी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी ने कार्यक्रम को पूरे दिल से सराहा अंत में सरपंच गोकुल धुव ने अंगना मा शिक्षा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा मानव सभ्यता के विकास की प्रथम सीढ़ी है उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोहनी गोस्वामी और खेलावन ध्रुव ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *