प्रा.स्वास्थ्य केंद्र हनोदा के बाहर हुआ महिला का प्रसव,,,डॉक्टरों की लापरवाही, 24 घण्टे सेवा देने का दावा खोखला,अस्पताल में लगा था ताला,,,,गृहमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल

उतई( न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख)दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम हनोदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक महिला ने दिया बच्चे को जन्म अस्पताल में ताला लगे होने के कारण व डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से एक महिला का प्रसव अस्पताल के बाहर ही कराना पड़ा प्रसूति महिला ईट भट्टे में काम करने वाली है, वह अपने घर पर आराम कर रही थी अचानक दर्द होने पर उसे गांव के हॉस्पिटल मे लाया गया जबकि हॉस्पिटल 24 घंटा सेवा देने के लिए है ,स्टाफ की कमी नहीं है, फिर भी इतनी लापरवाही अगर उस महिला को कुछ हो जाता तो इसका जवाबदार कौन होता ।प्रशासन या हॉस्पिटल कर्मचारी समय रहते गांव की एक मितानिन शकुन कोसरे ने ही गांव की कुछ महिलाओं के सहयोग से सफलतापूर्वक उस महिला की प्रसूति की गई, अंजु नेताम, ईदबी,गीता साहू, डोमेश्वरी साहू, द्रोपति साहू , धर्मिन साहू , टामेसवरी साहू,अनीता, टामेश्वरी चंद्राकर ,गांव के उपसरपंच प्रवीण चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *