समर क्लासेस में बच्चो को दी जा रही योग की विशेष शिक्षा’

रविन्द्र दीक्षित छुरा
छूरा-नगर के सबसे विश्वसनीय संस्था में से एक ‘ इंडियन पब्लिक हाई स्कूल छुरा ‘ में ‘करो योग रहो निरोग’ के तर्ज़ पर समर क्लास के तहत बच्चों को योग की शिक्षा क्षेत्र के योग विशेषज्ञ योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा दि जा रही हैं।
योगाचार्य द्वारा बडे़ ही सरल तरीके से सभी छात्र-छात्राओं
को योग की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है तथा उन्हें ध्यानात्मक अभ्यास एवम प्राणायाम जैसे- ध्रुवासन,ताड़ासन,
शशकाशन,भ्रामरी एवम उद्गीथ प्राणायाम,चक्की चालन आसन,नौका चालन आसन, दिमाग की क्रिया शिलता बढाने हेतु ज्ञान मुद्रा  आदि आसन के अभ्यास के साथ उन्हें उचित दिनचर्या के महत्व को भी बताया जा रहा है,एवम उन्हें फास्ट फुट ,आदि गरिष्ठ आहार जिससे शरीर मे रोग आदि बढ़ते हैं ऐसे वस्तुओं के दुष्परिणाम को भी बच्चों को अवगत कराया जा रहा है। विद्यार्थियों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने हेतु,भस्त्रिका प्राणायाम एवम अनुलोम विलोम,भ्रामरी प्राणायाम के साथ साथ यौगिक आहार के महत्व को बताया जा रहा है।
ये सभी आसन इतने मनोरंजक तरीके से कराया जाता है कि सभी विद्यार्थी योग करने में बहुत रूचि दिखाते है।
इस रूचि पूर्ण एवं मनोरंजक योग का आनंद विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी शिक्षक भी लेते हैं जिनमें प्रीतम साहु (संस्था प्रमुख)
रेवेंद्र दीक्षित (प्रिंसीपल) श्रीमती नंदेश्वरी साहु,श्रीमती प्राची साहु, श्रीमती सोनिया सोनी, श्रीमती मंगला देवी राजपूत,श्रीमती नेहा नागवंशी,श्रीमती शशि तिवारी,श्रीमती हेमलता पटेल,सुश्री टिकेश्वरी रात्रे, सुरेश साहु, दिबाकर बनछोर एवं डिगेश बघेल प्रमुख हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *