पाटन। दुर्ग जिला साहू संघ के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ पाटन के त्रिवार्षिक आम चुनाव विगत दिनो संपन्न हुआ जिसमे पाटन तहसील के पांच परिक्षेत्रों के सामाजिक पदाधिकारीगण चुनाव में भाग लिए थे और दिनेश साहू तेलीगुंडरा को तहसील पाटन साहू संघ के अध्यक्ष निर्वाचित किये। दिनेश साहू ने अपने कार्यकारणी का गठन कर 24 मार्च को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू मुख्य अतिथि द्वारा शपथ ग्रहण करवाया।
महत्वपूर्ण सामाजिक पद विधि प्रकोष्ठ संयोजक की जिम्मेदारी अधिवक्ता देवेंद्र साहू ग्राम बोहारडीह निवासी को मनोनीत किया गया। साथ ही विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक ग्राम धौराभांठा के अधिवक्ता कुंदन साहू को मनोनीत किया। देवेंद्र साहू के विधि प्रकोष्ठ संयोजक बनने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू , पूर्व विधायक डा दयाराम साहू, अध्यक्ष दिनेश साहू , सलाहकार नन्दलाल साहू ,महामंत्री खेमलाल साहू , कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू , धनराज साहू, पुरन लाल साहू , गंगादीन साहू ,किशन हिरवानी , श्रीमती सरिता साहू, डा गुलाब साहू ,किशोर साहू ,डॉ सुरेश साहू रामनारायण साहू ,हरिशंकर साहू ,दुलेश्वर साहू ,रविशंकर साहू ,टेसराम साहू , डा डोमन लाल साहू ,यशवंत साहू ,रामाधार साहू ,मोहन साहू ,टीकाराम साहू , अंकालू राम साहू ,रोहित साहू ,मनीष साहू ,भूमिका गंजीर , चांदनी साहू , विमला साहू ,कमलेश्वरी साहू , कोमिन साहू , उषा साहू , कौशल बनपेला , जीवधन साहू ,लालजी साहू , मुकेश साहू ,केजुराम साहू,मनोज साहू ,कामता साहू सहित अनेकों स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते उज्जवल भविष्य की कामना किए ।
अधिवक्ता देवेन्द्र साहू बने तहसील साहू समाज पाटन विधि प्रकोष्ठ संयोजक
