CM बघेल के निर्देश पर पाटन कांग्रेस के कार्यकर्ता घर घर जाकर जरूरत मंदों को बांटेंगे राशन ग्राम झीठ से हुई शुरुवात

पाटन. पाटन विधानसभा के जरूरत मंद परिवारों को कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके घर तक जाकर राशन पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आदेशानुसार कांग्रेसियो ने अभियान चलाया है कि विधानसभा में कोई भी भूखा न रहे। आज राशन वितरण की शरुआत ग्राम झीठ से शुरुवात किया गया।

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आदेशानुसार पाटन विधानसभा में अब कोई भी भूखा नही सोएगा। पाटन विधानसभा के कांग्रेसियो ने आज से एक अभियान शुरू किया है। पाटन ब्लॉक के ग्रामो, नगर पंचायत पाटन तथा नगर पालिका परिषद कुम्हारी में जरूरतमंद लोगों को राशन का।पैकेट उनके घर तक पहुंचाकर दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने अपने गाव में जरूरत मंद लोगो की जानकारी देंगे। साथ ही इस कार्य मे ग्राम के जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया है कि ऐसे परिवार का सूची दे जिनके वास्तविक में राशन की जरूरत हो। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा ने वताया की घर घर जाकर राशन देने का निर्णय इस लिए लिया गया है कि शोसल डिस्टेंस का पालन किया जा सके। राशन वितरण की शुरुआत आज ग्राम झिठ से की गई। इस दौरान पाटन विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राम बाई सिन्हा, जनपद सदस्य अंशु रजक, प्रशांत शुक्ला ,सरपंच सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन सबने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुवे जरूरतमंदों को राशन वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *