उतई । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी की व्याख्याता डॉ. दीक्षा चौबे को शाला की प्राचार्या कीर्ति प्रधान एवं शिक्षक स्टॉफ द्वारा सम्मानित किया गया । 27 मार्च को डॉ. दीक्षा चौबे के कहानी संग्रह “पारिजात से झरे फूल ” का विमोचन मुख्य अतिथि गुलबीर सिंह भाटिया प्रसिद्ध कथाकार ,अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू , समीक्षक कैलाश बनवासी सुप्रसिद्ध कथाकार हंसा शुक्ला प्राचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि राजशेखर चौबे प्रसिद्ध व्यंग्यकार की उपस्थिति में किया गया । शाला परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बहुत बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं ।
प्राचार्य एवं शाला परिवार द्वारा डॉ. दीक्षा चौबे का किया गया सम्मान
