- फिंगेश्वर जनपद क्षेत्र के 72 पंचायतों के सचिवों ने जिला कलेक्टर को शिकायत कर कार्यवाही की किए मांग
परमेश्वर कुमार साहू, गरियाबंद
फिंगेश्वर विकासखण्ड के 72 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों ने जिला कलेक्टर व जिला पंचायत अधिकारी को नामजद हस्ताक्षर यूक्त शिकायत कर फिंगेश्वर जनपद के छन्नूलाल देवांगन,विनोद त्रिवेदी आंतरिक लेखा परीक्षण व करारोपण अधिकारियो की अन्यत्र स्थानांतरित करने की माँग किये है।पंचायत सचिवों ने शिकायत पत्र में उलेख किये है की मुख्यालय के दो अधिकारी आये दिन ग्राम पंचायतों में पहुंचकर नगदी राशि की मांग किये जाने के साथ ही पंचायत सचिवों को शराब पिलाने दबाव बनाने के साथ ही धमकी भी दिए जाने का उल्लेख किये है।पंचायत सचिवों ने बताया कि एक पंचायत से तकरीबन 35000 रुपये की मांग करने के साथ ही शराब पिलाने की धमकी दी गई।जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा अपनी ऊची पहुंच बताकर आये दिन दो चार होने के साथ ही मार पीट की स्थित निर्मित होने लगी है।

प्रेदश सरकार के द्वारा महात्मा गांधी के सपने को साकार करने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज अधिनियम लागू कर पंचायतों में प्राचीन संस्कृति व सभ्यता को सहेजने नित नए अभियान चलाने दिशा निर्देश दिए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
अधिकारियों की लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना रवैये से आक्रोशित पंचायत सचिवों ने शिकायत पर उचित जांच कर 7 दिवस के अंतराल में कार्यवाही नही होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन आंदोलन धरना प्रदर्सन की चेतवनी दिए है।
