पाटन। शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हली के प्रधान पाठक छन्नूलाल साहू ने छुट्टी पर अपने गांव जामगांव (आर) आए सैनिक नीतिश कुमार यादव का , विद्यालय में आमंत्रित कर शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। नीतिश कुमार यादव जम्मू कश्मीर मे देश सेवा में तैनात हैं, वह जब भी छुट्टी पर अपने गांव जामगांव (आर )आता है अपने गुरु का आशीर्वाद लेने विद्यालय अवश्य आता है! उनके शिक्षक छन्नूलाल साहू भी उनके गुरु के प्रति प्रेम अगाध श्रद्धा व आदर से बेहद गौरवान्वित महसूस करता है! उनके शिक्षक रहे छन्नू लाल साहू गबदी निवासी अब प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत होकर जामगांव आर से शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हली आ गए हैं तो भी जवान नीतिश कुमार यादव के प्रति उनका प्यार एवं गुरुत्व का भाव उन्हें यहां खींच लाया! प्रधान पाठक छन्नूलाल साहू ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आप देश की सीमा पर शत्रु से हमें सुरक्षित रखें हैं तभी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे शिक्षा का अलख जगा रहें हैं! देश का सैन्य शक्ति मजबूत रहेगा तभी देश चहूमुखी विकास कर पाएगा! बच्चों को संबोधित करते हुए देशभक्त सैनिक नीतिश कुमार यादव ने बच्चों को कहा की आप सभी भी शिक्षित होकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन सेना के रूप अच्छे से कर सकते हैं! जीवन मे लक्ष्य निर्धारित कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेकर देशभक्ति का अच्छा मिसाल कायम करें! ।
प्रधान पाठक ने नीतीश कुमार ने सहपाठी शिष्य शिक्षा सारथी का भी शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया! कोरोना काल मे अपने गुरु के निर्देश पर शिक्षा सारथी के रूप मे मुहल्ला क्लास का सुचारू संचालन किया था! प्रधान पाठक श्री छन्नूलाल साहू सदैव अपने शिष्यों के वात्सल्य भाव रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास रत रहते और ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को अभिप्रेरित करते रहते हैं!। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कुम्हली के शिक्षिका श्रीमती लीला ठाकुर , यशोदा ठाकुर, मिडिल स्कूल के श्रीमती यशोदा नायक, विद्या कश्यप एवं हुषण चन्द्राकर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुम्हली के प्रधान पाठक ने किया अपने सैनिक शिष्य का सम्मान
