समाज के अंदर रूढीवादी परंपरा को दूर करे – ताम्रध्वज साहू,,, समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती पर उतई पहुंचे मंत्री

उतई(न्यूज 24 कैरेट/सतीश पारख) नगर साहू समाज द्वारा आयोजित माँ कर्मा सामुदायिक भवन, शीतला नगर उतई में नगर साहू समाज उतई के तत्वावधान में भक्तमाता कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समाज की माताओं व बेटियों द्वारा सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण कर कर्मा भवन में समाप्त हुई । कर्मा भवन में मां कर्मा माता की पूजा अर्चना पूर्ण विधि विधान से की गई । जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के गृह लोक निर्माण धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता नगर साहू समाज उतई अध्यक्ष सुमंत कुमार साहू विशिष्ट अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री, महिला एवं बालविकास समाज कल्याण विभाग रमशीला साहू,अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी दुर्ग अश्वनी साहू,सदस्य, कृषक कल्याण परिषद जगदीश दीपक,अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग राजेश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी थे।।
गृह मंत्री साहू ने मुख्यअतिथि की आसंदी से कहा की आज के दिन मां भक्त माता कर्मा की मन से पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होता है ।समाज के जिम्मेदारों को चाहिए की समाज के अंदर व्याप्त रूढीवादी परंपरा को खत्म करे । उसे दूर करें जिससे समाज को मजबूती मिलेगी। जिससे समाज परिवार की तरह एक साथ रहेगा । और साथ ही समाज का विचार भी अच्छा रहना चाहिए । जिससे समाज हमेशा एक जुट रहेगा । और समाज में किसी एक दूसरे का बुराई नही करना चाहिए । साहू समाज को ऐसा समाज बनाओ जो समाज गौरवान्वित हो । इस दौरान नगर साहू समाज के उपाध्यक्ष किशोर साहू एल्डरमैन खुमान साहू एल्डरमैन ऋषि साहू खिलावन साहू माधो साहू रोहित साहू कुमार साहू दिनेश साहू व नगर साहू समाज के महिला पुरुष बच्चे परिवार सहित उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *