छत्तीसगढ़ झेरिया यादव के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए पूर्व सांसद चंदूलाल साहू

महासमुंद। जिला के बिरकोनी चंडी माता के मंदिर में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजन किया गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू पधारे।
सर्वप्रथम समाज के अध्यक्ष तथा समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य आसन्दी से साहू ने कहा यादव समाज अपने मेहनत और लगन के बूते शनै शैन विकास कर रही है समाज के विकास के लिए शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान दे साथ ही साथ समय परिस्थितियों के अनुसार सामाजिक नियमों एवं रीति रिवाज में भी परिवर्तन होना चाहिए। जिससे समाज उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। इस दौरान झेरिया यादव समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव,विशिष्ट अतिथियों में पूनम चंद्राकर पूर्व राज्य मंत्री,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर,नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, संयोजक जगनीक यादव,सह संयोजक राजू यादव, पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर, भाजयुमो नेता नरेन्द्र यादव सहित समाज पदाधिकारी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *