छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने हड़ताल को समर्थन देने पूर्व सांसद से सौजन्य भेंट किया

रोशन अवस्थी@राजिम। छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के द्वारा आज राजिम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के निवास पर मुलाकात कर वेतन विसंगति सहित 6 सूत्रीय मांगों पर समर्थन देने साथ ही 21 मार्च से अनवरत जारी हड़ताल के संबंध में शीघ्र मांग पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम पत्र लिखने के लिए ज्ञापन सौंपा,साथ ही हड़ताल को समर्थन देने रायपुर आने का न्योता भी दिया।
जिला कोषाध्यक्ष टोमन साहू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के समकक्ष कर्मचारी उनसे अधिक वेतन पा रहे हैं साथ ही वे फ़ील्ड पर आम जनता से जुड़े हुए कार्य पूरी ततपरता से कर रहे हैं। कोरोना काल में घर परिवार की परवाह किए बैगेर अपने कर्तव्य का निर्वहन बखूबी निभाया। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में भी वेतन विषंगति और अन्य मांगों को पूर्ण करने की घोषणा की थी परंतु आज हमें अपने भविष्य की चिंता में सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।
श्री टोमन साहू ने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य संयोजकों की संख्या 15 हजार है जिसे 18 कर्मचारी संघ का समर्थन प्राप्त है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों को जायज बताया साथ ही यह भी कहा कि विडंबना यह है कि कोरोना वॉरियर भगवान का दर्जा देने वाले कर्मियों की उपेक्षा लगातार यह कांग्रेस की सरकार कर रही है,घोषणा पत्र में उल्लेख होने के बावजूद वे जायज मांगो को अनसुना कर रहे है जो अनुचित है। उन्होंने शीघ्र ही रायपुर आकर हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने एवं मांगो को पूरा कराने यथासम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,भाजयुमो नेता राजू साहू ,कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों में टोमन साहू जिला कोषाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती संदीपा चक्रवर्ती जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती पुनम ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती गायत्री पांडे ब्लॉक उपाध्यक्ष, गुरुनानक साहू, हीरालाल साहू, टोकेश्वर वर्मा, भारत भूषण, नीलकमल साहू, डोमन नायक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *