पाटन। दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा क्षेत्र के अचानकपुर के युवा प्रगतिशील किसान रोहित साहू को गौ आधारित प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संत कबीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया l
सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन संविधान क्लब नई दिल्ली में 20 मार्च को सतगुरु कबीर साहेब का 504 वां महापरिनिर्वाण महोत्सव का आयोजन में जिसमें बड़ी खाटू कस्बे के सतगुरु कबीर आश्रम के संस्थापक व पूर्व केन्द्रीय टी बोर्ड सदस्य संत डॉ नानक दास महाराज सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व टी बोर्ड इण्डिया भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी आर चौधरी , महामहिम न्यायधीश न्यायमूर्ति शिवकुमार ढींगरा,मुम्बई प्रवासी भामाशाह शंकरलाल कुलरिया,आचार्य पंकज कृष्ण महाराज योग साधना केन्द्र नई दिल्ली,पद्म श्री हिता राम भांभू, केन्द्रीय पशुधन बोर्ड सदस्य मोनिका अरोड़ा,डॉ.परिन सोमानी बहु-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लंदन ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।।

उल्लेखनीय है कि रोहित साहू ने पारंपरिक फसलों में गौ मूत्र का प्रयोग कर फसलों का उत्पादन और धरती की उर्वरता शक्ति बढ़ाकर आर्थिक लागत को घटाया है। जिसके कारण किसानों की आमदनी बढ़ रही है। साथ ही रोहित साहू पूर्व में डां खुबचंद बघेल कृषक रत्न राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ शासन” से एवं पादप जीनोम सेवियर अवार्ड भारत सरकार.” अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा पुरस्कार, नेपाल से सम्मानित हैं l
रोहित साहू लंबे अरसे से पारंपरिक फसलों देशी बीजों के संरक्षण,संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं l जिसका लाभ और भी किसान उनसे मिलकर जानकारी लेकर कृषि क्षेत्र में उठा रहे हैं।
