नंदी को दूध पीने की खबर लगते ही मंदिर में उमड़ी भीड़

पाटन. जिसने भी सुना कि महादेव के गण नंदी दूध पी रहे हैं । वैसे ही लोग मंदिर की ओर दौड़ पडे। देखते ही देखते खबर पूरे सेलूद में आग की तरह फैल गई। बजरंग चौक सेलूद में राइसमिल के पास शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा दूध रखे थे। कुछ समय बाद दूध की कटोरी खाली मिला। उसके बाद श्रद्धालुयों द्वारा मंदिर में नंदी को दूध पीने की सूचना जंगल की आग की तरह फैली तो मंदिर में भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोगो ने अपने घरों में रखे नंदी को दूध और पानी पिला कर देखा और वीडियो भी एक दूसरे को पोस्ट किए। दूध पिलाने वाले उमड़े तो सिर्फ चम्मच से ही दूध पीने की बात सामने आई। 
गौरतलब हो कि इससे पहले भी कई बार मंदिरों में भगवान को दूध पीने की खबर उड़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *