समाज में फैली बुराइयों को मिटाने एकजुट होकर कार्य करें… दक्षिणकर,,,,,,,,,,राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ग्राम पंचायत पुरई में सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ.एन.पी. दक्षिणकर एवं अधिष्ठाता डॉ.एस.के तिवारी ने कहा कि शिविर के दौरान मिले अनुभवों को दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। एनएसएस से बच्चों में समाज सेवा की भावना का संचार होता है। शिविरों में प्रतिभाग करने से बच्चों में निखार आता है। एनएसएस शिविर जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होना होगा । ग्राम पंचायत पुरई की सरपंच महोदया, उप सरपंच एवं सचिव एवं समस्त ग्रामवासियों का का बहुत बड़ा योगदान रहा ।एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओसामा कलीम एवं डॉ.रैना दोनेरिया ने सात दिवसीय शिविर की आख्या पढ़कर सुनाई। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान स्वास्थ्य शिविर एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को बटेर पालन का वितरण किया गया तथा उसके रखरखाव पर भी प्रशिक्षण दिया,साथ ही एनएसएस के छात्र छात्राओं ने ग्राम पंचायत पुरई में कई रचनात्मक कार्य करने के साथ-साथ ग्रामीणों में जागरूकता लाने का संदेश दिया एवं गौठान के महत्व एवं उससे होने वाले लाभ से अवगत करवाया तथा आसपास के इलाकों में सफाई अभियान व पौधारोपण किया साथ ही भिलाई के मैत्री बाग का भ्रमण करवाया तथा चिड़ियाघर के विशेषताएं पर जोर दिया जैसे कि जानवरों के व्यवहार, पोषण आवश्यकताओं और प्रजनन चक्र आदि को समझने के लिये चिड़ियाघर एक अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *