चौसर एवं शतरंज से दिल एवं दिमाग प्रफुल्लित होता है…अशोक साहू

रानीतराई।समीपस्थ ग्राम असोगा में नव युवा क्रीडा मंडल के तत्वाधान में एक दिवसीय चौसर एवं शतरंज प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जप पाटन,विशेष अतिथि अशोक रिंगवानी सरपंच,बृजनंदन देवांगन, शत्रुहन वर्मा पूर्व सरपंच,लालाराम रिंगवानी, खेदू राम निर्मल,रमेश साहू, की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया।
अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग के चौसर एवं शतरंज से दिल एवं दिमाग प्रफुल्लित होता है। भूपेश सरकार हर खेल को बढ़ावा देने के साथ हमारी छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य कर रही है।।
जप सभापति रमन टिकरिहा ने विकास के साथ अपनी आंतरिक क्षमता को बढ़ाने का कार्य नव युवा क्रीडा मंडल के द्वारा किया जा रहा है।भूपेश बघेल जी की सरकार हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ वासियों को बढ़ावा दे रही है।
चौसर में प्रथम आर डी मोरिद,द्वितीय गोविंद साहू कोपेडीह,तृतीय हेमंत साहू असोगा,चतुर्थ रोशन अमलीडीह रहे।
शतरंज में विनेश रायपुर प्रथम,एवं द्वितीय शुभम रायपुर,तृतीय रवि रौचवानी रायपुर रहे।

इस अवसर पर दिनेश ठाकुर,हेमलाल साहू,हेमंत साहू,नरेंद्र साहू,दयालु साहू, तालेश्वर साहू,रूपराम कोसरिया,दिनेश कोसरे, रूपनारायण देवांगन,कौशल साहू,गुमान साहू,ओमप्रकाश देवांगन,जशवंत ठाकुर,बिट्टू देवांगन,खोमलाल साहू,दीपक अंगारे,प्रेमलाल, इशुफ खान सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *