पानी ,बिजली बचाने व सघन वृक्षारोपण पर चर्चा,,सर्वधर्म सेवा मंच भिलाई की बैठक संपन्न

भिलाई(न्यूज24कैरेट/सतीश पारख)सामाजिक संगठन सर्वधर्म सेवा मंच, भिलाई द्वारा दिनाँक 26/3/22 को भिलाई निवास, कॉफी हाउस में संस्था के कार्यकारणी की बैठक अध्यक्ष प्रतीक भोई की अध्यक्षता में रखी गई थी। जिसमें हर वर्ष की तरह पर्यावरण पर चिंतन करते हुए आज ” अर्थ आवर दिवस 26 मार्च ” से संस्था के सभी सदस्य प्रतिदिन शाम 8 बजे से 8.10 तक 10 मिनट अपने घरों की सभी लाइटें 6 जुलाई 2022 तक बन्द रखेंगे। साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पानी बचाओ और सघन वृक्षारोपण की रूपरेखा बनाई गई, जिसे अप्रैल 2022 के प्रथम हफ्ते से अभियान के तौर पर प्रारम्भ की जाएगी। इस बैठक में प्रतीक भोई, सुरेश खांडवे, घनश्याम पांडे, राकेश रत्नाकर, संतोष जाटव, जीवन राम, रमेश प्रजापति, रघुवंश सैनी, प्रकाश गावंडे, के के साहू, अजय जगत, विष्णु यादव, कुमुद द्विवेदी, विभा मिश्रा, शिवाकांत गिरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *