वनकर्मियों की छठवें दिन जारी , लोगो को पौधा वितरण कर की मार्मिक अपील

भुवन पटेल@कवर्धा। वन विभाग के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज छठवें दिवस भी जारी रहा वन कर्मचारियों ने धरना स्थल पर दिन भर बैठ कर शासन को अपनी मांग पूरा करने के लिए गीत ,नारे ,एवं दोहा के माध्यम से अपना आवाज बुलंद किया। आंदोलनरत कर्मियों ने राजीव गांधी पार्क से रैली की निकाल कर नगर के राजमहल चौक में पहुंचकर आने-जाने वाले ग्रामीणों तथा नगर के लोगों को पौधा वितरण किया। पौधा वितरण करने के साथ एक मार्मिक अपील वन्यजीवों को बचाने के संबंध में किया। वन कर्मचारियों ने आम जनता को अपने अपील के माध्यम से अवगत कराया कि आज वन विभाग के सेवकों के हड़ताल में जाने से जंगल तथा जंगल के जीवो की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है पशु-पक्षी तथा वृक्षों को बचाने वाला कोई नहीं है। वन कर्मचारियों ने वन्यजीवों की दशा देखकर खुद भी बहुत ही कष्ट महसूस करने की बात कही। उन्हें वनों कीसुरक्षा चिंता यहां हड़ताल में रहकर भी सताती है और उनकी दयनीय हालात होने से वन सेवक बहुत ही पीड़ा में हैं। अध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि विभाग के कर्मचारी 24 वर्षों से लंबित अपनी बारह सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार तक पहुंचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
पौधा वितरण करने के पश्चात वन कर्मचारियों की रैली अंबेडकर चौक होते हुए महारानी दुर्गावती चौक- वन मंडल अधिकारी कार्यालय होकर वापस दुर्गा मंदिर- राजीव गांधी पार्क पहुंचा।
हड़ताल में मुख्य रूप से जिला सचिव गणेश ठाकुर ललित यादव सचिन राजपूत तारकेश्वर यादव शोभाराम यादव सनत मिश्रा प्रतिमा राजपूत जय श्री कौशल फुलांती भगत रवि टंडन लाल चंद्र साहू विनोद भास्कर फलित यादव श्रवण मरकाम विश्वनाथ श्याम अधीर मरावी कुंभकार वर्मा राजेंद्र नेताम सहित सैकड़ों की संख्या में वन विभाग के मैदानी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *