तामेश्वर सिन्हा बने तहसील अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ

चारामा। ओम प्रकाश साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ एवं देवाराम साहू संगठन मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के सहमति से सुरेश पटेल जिला अध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया गया। आगामी 3 अप्रैल को जगदलपुर में होने वाली पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से नियुक्ति किया गया है ज्ञात हो कि श्री भानु राम साहू स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्होंने अपना तहसील का कार्य करने में असमर्थता जाहिर करने के पश्चात तामेश्वर सिन्हा को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर गंगाराम बघेल प्रदेश कोषाध्यक्ष ठाकुर राम सरवन कोर कमेटी सदस्य हरीश चंद्र निषाद कोर कमेटी सदस्य हीरा लाल साहू नरेश सिन्हा भूपेंद्र साहू कोर कमेटी सदस्य शंकर हिरवानी जिला उपाध्यक्ष कांकेर देवकरण जैन युवा प्रकोष्ठ नरेश सिन्हा आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *