भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू को खैरागढ़ उपचुनाव में अहम जिम्मेदारी

रोशन अवस्थी@ राजिम। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को खैरागढ़ उपचुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है वे स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव क्षेत्र में प्रचार करेंगे। उपचुनाव खैरागढ़ भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल जी को जिताने के लिए ओबीसी बहुल इलाकों में सघन जनसंपर्क करेंगे।वे आज दोपहर अपने निवास राजिम से खैरागढ़ एक महत्त्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने रवाना हो चुके हैं।
ज्ञात हो कि पूर्व में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय श्री दिलाकर लौट चुके है। उक्त जानकारी उनके मीडिया प्रभारी अजय खरे ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *