राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में आज चूजों व दानों का वितरण

उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ग्राम पंचायत पुरई में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।26 मार्च को विश्व विद्यालय द्वारा 520 नग मुफ्त बटेर के चूजों एवम दाना का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथियों , विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. एन.पी दक्षिणकर, रजिस्ट्रार डॉ.आर. के सोनवाने, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एस.के तिवारी के द्वारा ग्राम की 21 स्व सहायता समूह को 25-25 नग बटेर के चूजे एवं दाना मुफ्त में बांटे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एन. पी दक्षिणकर ने छात्र छात्राओं को शिविर के गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को स्वरोजगार के अवसरो से अवगत कराया। इस अवसर पर ग्राम पुरई के सरपंच ,उप सरपंच ,सचिव ,स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे। विद्यालय की ओर से डॉ एस.के संतरा, डॉ. ओ.पी. दीनानी , डॉ. एम. ओ कलीम , डॉक्टर रैना दोनेरिया उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *