उतई(न्यूज 24कैरेट/सतीश पारख)माँ कर्मा जयंती महोत्सव
एवं सम्मान समारोह।माँ कर्मा सामुदायिक भवन, शीतला नगर उतई में 28 मार्च को सुबह 9 बजे से नगर साहू समाज उतई के तत्वावधान में भक्तमाता कर्मा जयंती महोत्सव एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजन रखा गया है।कार्यक्रम के मुख्यातिथि
गृह, जेल एवं लोकनिर्माण विभाग छ.ग. शासन ताम्रध्वज साहू होंगे।
अध्यक्षता नगर साहू समाज उतई अध्यक्ष सुमंत कुमार साहू करेंगे।विशिष्ट अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री, महिला एवं बालविकास समाज कल्याण विभाग रमशीला साहू,
अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी दुर्ग अश्वनी साहू,सदस्य, कृषक कल्याण परिषद जगदीश दीपक,अध्यक्ष, जिला साहू संघ दुर्ग राजेश साहू और अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेंद्र हिरवानी होंगे।
कर्मा जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण सुबह 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जयेगी इस दौरान कलश सजावट में आकर्षक इनाम भी रखा गया है। ततपश्चात गायत्री परिवार द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद समाज की गौरव रागनी साहू जी पंडवानी गायन होगा। शाम की महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
उतई में भव्य भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव
