मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,बारातियों के स्वागत में जनप्रतिनिधियों ने जमकर किये नृत्य

पाटन। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा 22 जोड़ो का विवाह पाटन के ड़ॉ खूबचंद बघेल सभागार के प्रांगण में हर्षोल्स के साथ सम्पन्न हुई। बारातियों के स्वागत करते हुवे जनप्रतिनिधियों ने जमकर नृत्य किये मुख्यमंत्री कन्या विवाह में पाटन परियोजना के 22 जोड़े ने सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन मे पदार्पण किये उन्हें आशीर्वाद देने मुख्य मंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, ब्लाक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,जनपद पंचायत सभापति दिनेश साहू,रमन टिकरिहा, संजय यदु,लीलाधर वर्मा,लीलेश वर्मा,अशोक ठाकुर,मनीष देवांगन,तरुण बिजोर,कमल किशोर वर्मा, रूपचंद साहू, कैलाश देवांगन,सहित वर वधु के परिजन मौजूद रहे विवाह के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुवे पुरोहित सुरेश सावर्णीय, संदीप मिश्रा, ने विवाह संपन्न कराया।

परिणय सूत्र में बंधे सभी जोड़ो को शासन द्वारा दिये गए अनुदान घड़ी, मंगलसूत्र, बिछिया एवं विभाग द्वारा एक हजार का चेक एवं नगद राशि भेंट की गई । कार्यक्रम को आयोजित करने में जिला परियोजना अधिकारी विपिन जैन, महिला बाल विकास पाटन के परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेच ,पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी,झरना दास, मेघा मोहरी,तिलोत्तमा मोटघरे,उर्वशी देशलहरा, सुनीता पुसाम,कार्यकर्ता धनेश्वरी यादव, रेखा कुर्रे,मीना वर्मा, शिव कुमारीभोई ,सपना वर्मा,पुष्पा वर्मा के अलावा अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *