जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली कार्यशाला में मल जल प्रबंधन पर पतोरा सरपंच अंजिता साहू ने किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा सरपंच अंजीता साहू ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के कार्यशाला नई दिल्ली के होटल हयात में ओ.डी .एफ. प्लस के अंतर्गत मल जल के सही ढंग से निपटान पर अपनी बात रखी, ग्राम पंचायत पतोरा में बने फ़िकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में 2 लाख 35 हजार फ़िकल स्लज को सही ढंग से उपचारित किया जा चुका है और ट्रीट किये हुए जल का उद्यान एवम बगवानी में किया जा रहा है, कुछ दिनों बाद सोना खाद बनाना शुरू हो जाएगा।

सरपंच अंजीता साहू द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपनी राय रखी जिसमे गांव में महिलाओं को समूह के माध्यम से रोजगार देने की बात कही, ग्राम में वर्मी खाद निर्माण, पापड़ आचार , फिनाइल, गुलाल, सिलाई , मशरूम उत्पादन कर स्वयं के कार्य से रोजगार प्राप्त कर रही, कार्यशाला में सरपंच अंजीता साहू, सचिव महेंद्र साहू, पंच गोपेश साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर इंतिजा राज शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *