तहसील साहू संघ अध्यक्ष सहित 138 पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोनियता की शपथ…. समाज की विकास में सबसे बड़ी बाधा नशापान है-रमशीला साहू

  • कथा वाचिका यामिनी देवी को एक समाज विशेष द्वारा दी जा रही धमकी साहू समाज ने किया निंदा

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की त्रिवार्षिक आम चुनाव के बाद गुरुवार को साहू सदन पाटन में नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुवात भक्त माता कर्मा एवं भगवान जगन्नाथ की आरती पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश साहू, उपाध्यक्ष डॉ गुलाब साहू, उपाध्यक्ष महिला सरिता साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश साहू ने अपने कार्यकारणी की घोषणा करते हुए महासचिव के पद में खेमलाल साहू,कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू,न्याय प्रकोष्ठ संयोजक धनराज साहू,जिला प्रतिनिधि गंगादीन साहू,संगठन सचिव किशोर साहू,गायत्री साहू,प्रचार सचिव मोहन साहू,भूमिका गंजीर,मीडिया प्रभारी किशन हिरवानी, कोषाध्यक्ष देवनारायण साहू, सहसचिव विमला साहू,संयोजक युवा प्रकोष्ठ गोपेश साहू,संयोजिका महिला प्रकोष्ठ कमलेश्वरी साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ सुरेश साहू,अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक टीकाराम साहू,विधि प्रकोष्ठ देवेंद्र साहू,व्यापारी प्रकोष्ठ देवकुमार साहू,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सनत साहू ,कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश साहू सहित 138 लोंगो की जंबो कार्यकारिणी टीम का घोषणा किया।

तहसील के निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों के साथ-साथ पाटन तहसील के पांचों परिक्षेत्र के पदाधिकारियो ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। त्रिवार्षिक आम चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू, सहायक चुनाव अधिकारी सहित सामाजिक चुनाव सम्पन्न करवाने वाले सभी लोगों का समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने साहू समाज द्वारा सामुहिक आदर्श विवाह की शुरुवात की गई जिसके अनुशरण करते हुए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुवात की गई। समाज की उन्नति में सबसे बड़ी बाधा नशा पान है। इस दिशा में समाज को काम करने की जरूरत है।

डॉ दयाराम साहू ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा मानव समाज एक है लेकिन एक समाज विशेष द्वारा यामिनी साहू जी श्रीमद भगवत कथा वाचन कर रही है उनका विरोध किया जा रहा है। कथा वाचन किसी एक समाज विशेष का नही है। माता कर्मा के भक्ति की शक्ति से भगवान जगन्नाथ को आना पड़ा।समाज के पदाधिकारी अपने ईमानदारी के साथ काम करें।

हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने कहा पाटन तहसील ही एकमात्र तहसील है जो पूरे प्रदेश में पिछले 20 सालों से स्थानीय साहू समाज के सहयोग से सामाजिक सम्मेलन और सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन कर रहे है।

कार्यक्रम को जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष नंदलाल साहू,कार्यकारी अध्यक्ष यतीश साहू,भिलाई चरोदा अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष पूसऊ राम साहू,जिला महासचिव प्रेम लाल साहू ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भी सम्बोधित किया।

स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष अश्वनी साहू ने दिया। मंच संचालन महासचिव खेमलाल साहू ने किया। आभार प्रदर्शन कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने किया।

मौके पर प्रमुख रूप से दिलीप साहू,डॉ डोमन लाल साहू, पुरण लाल साहू,विनोद साहू,महेंद्र साहू,नंद साहू,रामनारायण साहू,हरिशंकर साहू,टेस राम साहू,मनीष साहू,कौशल बनपेला,जीवधन साहू,बलराम साहू,शशिभूषण साहू,डॉ यशवंत साहू,,चांदनी साहू,उषा साहू,देवेंद्र साहू,जागेत्री साहू,सोहन साहू, जागेश्वरी साहू,डेहरलाल साहू,सुरेंद्र साहू,टीकाराम साहू,सनत साहू,तनुजा साहू,बलदेव साहू,बिरेन्द्र साहू,सुखदेव साहू,रोहित साहू,कैलाश साहू,करण साहू,मूलचंद साहू,भानुप्रताप साहू ,पीला राम साहू,लोकेश साहू,रामाधार साहू,कृष्ण कुमार साहू,भुनेश्वरी साहू,गीता साहू,कोमिन साहू,पारखत साहू, द्वारिका साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *