चिरायु योजना तहत स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया

पाटन। डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे कलेक्टर दुर्ग एवं डॉ जे पी मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में चिरायु योजना के तहत मिडिल स्कूल जामगांव(एम) में 7 स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव एम राकेश चंद्राकर के करकमलों से किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी एम.के.शर्मा, प्रधान पाठक, शिक्षक गण आदि उपस्थित थे। बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि विकासखण्ड पाटन में चिरायु टीम द्वारा स्कूलों में छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *