रोशन सिंह@उतई ।आदर्श गौठान ग्राम मतवारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे 19 गांव की स्व सहायता समूह की दीदियों के द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, उन्नति महिला कलस्टर संगठन कलस्टर रिसामा के द्वारा आयोजित हुआ, जिसमे स्व सहायता समूह के द्वारा हर्बल गुलाल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, घरेलू उत्पाद, पापड़, आचार, बड़ी, मैक्राम के सामान , मसाले और गुपचुप का स्टाल स्व सहायता समूहों के द्वारा लगाया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला सीईओ अश्वनी देवांगन, जनपद सीईओ शैलेश भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड, जनपद के सभी अधिकारी, आर ई ओ, मोहित कामले, बिहान समूह के कैडर और समूह की 400 महिलाएं उपस्थित रही। सभी बिहान की कैडर को स्मृति चिन्ह एवम प्रशस्ती पत्र के द्वारा सम्मान किया गया तथा आए हुए अथितियो को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, साथ में स्व सहायता समूह की दीदियों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे रंगोली, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, सलाद सजाओ, कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सभी प्रतिभागीयो को पुरुस्कार वितरित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन की मार्गदर्शिका डी पी एम श्रीमति स्वेता यादव एवम मास्टर ट्रेनर जागृति साहू के सहयोग से पूर्ण हुआ एवम साथ ही रिसामा कलस्टर के पदाधिकारी जागृति गजपाल, पूनम साहू, वेदमती साहू, खिलेश्वरी साहू, खुशबू साहू व पी आर पी भारती मेश्राम का योगदान रहा।
आदर्श गौठान ग्राम मतवारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया
