हायर सेकेण्डरी स्कूल बासिन की आहता तोड़कर अतिक्रमणकारी कर रहे है कब्ज़ा, ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

शिक्षा की व्यवस्था दुरुस्त हो व छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को देखते हुए कई बार स्कूल में पैसे व जमीन दान करते हैं।लेकिन ग्राम पंचायत बासीन में एक व्यक्ति द्वारा बीते कुछ सालों से हायर सेकेंडरी स्कूल के आहाता को तोड़ कर खुद का मकान बना लिया गया है इसकी जानकारी ग्राम पंचायत बासीन वा शाला प्रबंधन समिति को पता है। बावजूद उसके आज तक किसी ने कार्यवाही के लिए ध्यान नहीं दिया और तो और खुद हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रिंसिपल भी मूकदर्शक बनकर बैठे हुए हैं।

शाला विकास समिति की बात की जाए तो अतिक्रमणकारी का बड़ा भाई शाला विकास समिति का सदस्य है ।जिस वजह से उसे नियम कानून का भय नहीं है ।कुछ लोगों ने इस अतिक्रमण की आवाज उठाने की कोशिश की पर उसे दबा दिया गया और गांव में ही मामला को रफा-दफा कर दिया गया। इस हायर सेकेंडरी स्कूल में सैकड़ों बच्चे अध्यनरत है और बासीन का यह स्कूल बहुत से मायनो मे महत्व रखता है,पर अतिक्रमनकारी का हौसला इतना बुलंद है की आगे तक निपटने की बात करता है । खेल मैदान है जो धीरे धीरे-धीरे सिमट रहा है और बाउंड्री वाल को तोड़कर ऐसे हि अवैध कब्ज़ा होता रहा तो आने वाले समय मे शिक्षा ववस्था और बच्चों के भविष्य का भगवान हि मालिक हैं ।वही ऐसे ममलो मे स्कूली बच्चों के पालक भी ध्यान नही दे रहे उन्हे भी अपने आने पीढ़ियों की चिंता नही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *