कमार भुंजिया जनजाति विशेष शिविर,,जिसमे आयुष्मान कार्ड,श्रम कार्ड,राशन कार्ड,के.सी.सी कार्ड बनाया गया

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार कमार भुंजिया जनजाति के लिए विशेष शिविर मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दबनई में आयोजित हुआ। कमार भुंजिया ( विशेष पिछड़ी जनजाति) हेतु शासन की योजनाआंे के क्रियान्वयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम में 111 कमार परिवार निवासरत है। जिनके संबंध में सभी विभाग के ब्लॉक स्तर के अधिकारी विभाग की जानकारी सहित उपस्थित हुए। शिविर में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया एवं प्रमाण पत्रों का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया गया। मौके पर 12 आधार कार्ड, व वीएलई के माध्यम से 31 आयुष्मान कार्ड बनाये गए। खाद्य निरीक्षक द्वारा 4 राशन कार्ड ( शेष बचे  परिवार) बनाये गए। श्रम विभाग के द्वारा 29 श्रम कार्ड जारी हुआ। राजस्व विभाग अंतर्गत फौती नामांतरण व पट्टा प्रदान करने से संबंधित 12 आवेदन प्राप्त हुए। कृषि विभाग से 10 के.सी.सी कार्ड प्रदान किये गए। इसी प्रकार सभी विभागों से कुल 164 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमे से 103 आवेदनों का निराकरण किया गया व 61 शेष प्रक्रियाधीन है। शिविर में सरपंच घनश्याम नागेश, उप सरपंच रोशन राठौर, कमार जनजाति अध्यक्ष बनसिंह सोरी, जिला पंचायत सदस्य सभापति लोकेश्वरी नेताम, तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान, सहित शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *