उतई(न्यूज24 कैरेट/सतीश पारख)..सद्भावना चौंक उतई में शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद सरदार भगत सिंह एवं अन्य अमर शहीदों की प्रतिमा पर उतई नगर के भाजपाइयों द्वारा माल्यार्पण कर देश के प्रति उनकी शहादत को स्मरण कर उन्हें नमन कर श्रद्धाजंलि अर्पित दी गई।
उक्त अवसर पर मण्डल महामंत्री सोनू राजपूत,नगर भाजपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू , पार्षद द्वय भीमसेन सिन्हा, सतीश चन्द्राकर, रूपेश पारख, चंदू देवांगन, राकेश वर्मा, डिकेश सेन, राकेश देवांगन, सुनील साहू, तुकेंद्र ठाकुर, शेखर वर्मा, घनश्याम यादव एवं अजय चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।
